फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिली नौकरी

Fri, 22 Dec 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गोरा बाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बृहस्पतिवार को आयोजित रोजगार मेले में 37 अभ्यर्थी शामिल हुए। साक्षात्कार के माध्यम से 25 युवाओं को चयन किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड में जॉब के लिए राहुल कुमार और दीप्ति ने रोजगार मेले में सभी 37 अभ्यर्थियों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। इस तरह 25 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। आईटीआई प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित युवाओं में आईटीआई उत्तीर्ण को 11,194 रुपये प्रति माह और अन्य को 10,661 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके साथ कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर सीएम श्रीवास्तव, उमा त्रिवेदी, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें