फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 52 युवाओं को मिली नौकरी

Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में शनिवार को आयोजित रोजगार मेला में 90 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इनमें 52 युवाओं को नौकरी के लिए चुना गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में लर्नट एंप्लॉयमेंट सर्विसेज लखनऊ के प्रतिनिधि अर्पित श्रीवास्तव एवं शुभम पाल ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिनमें से 52 अभ्यर्थी चयनित हुए। मेले में पे-टीएम और फोन-पे फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के लिए रायबरेली, बाराबंकी व लखनऊ में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए युवाओं का चयन किया गया। इसके अलावा दूसरे राज्यों के लिए मशीन ऑपरेटर और डिलीवरी बॉय के लिए भी चयन किया गया।
आईटीआई के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 12 हजार रुपये प्रतिमाह के साथ ही कंपनी की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इस मौके पर मोहनलाल, सुरेश कुमार दीक्षित, उमा त्रिवेदी, सीएम श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें