लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 12 मार्च को दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार मेला लगेगा। डॉ. रेड्डी फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेले में करीब 100 पदों पर भर्ती होगी। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि फरीदाबाद की कंपनी सैंडेन विकास ग्रुप में एसेंबली, प्लांट ऑपरेटर, ट्रेनी व अन्य पदों पर चयनितों को 14 हजार रुपये महीने तक के वेतन पर नौकरी दी जाएगी। मेले में आईटीआई पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।