लखनऊ। परिवहन निगम संविदा बस चालकों की भर्ती के लिए बृहस्पतिवार से रोजगार मेला लगाएगा। रोजगार मेला लखनऊ सहित नोएडा, आगरा, मुरादाबाद व गोरखपुर में 28 से 30 नवंबर तक क्षेत्रीय वर्कशॉप में लगाया जाएगा। राजधानी में गोमतीनगर के विभूतिखंड व अन्य वर्कशॉप में लगने वाले रोजगार मेले में चालकों को आवेदन के साथ मौजूद रहना होगा।