कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मनाया 75वां स्थापना दिवस
लखनऊ। कर्मचारी राज्य बीमा निगम लखनऊ ने 75वें स्थापना दिवस पर रविवार को संडे ऑन व्हील्स साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सरोजनीनगर स्थित परिसर में हुए कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच शैलेंद्र, संयुक्त निदेशक संजीव मिश्रा ने नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने दो किमी तक साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया।