सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। नगर निगम और जलकल विभाग के 22 कर्मचारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी को सम्मानित कर विदाई दी। इस दौरान अलीगंज अग्निकांड में पांच युवाओं की जान बचाने वाले जलकल के तीन कर्मचारियों राजेश कुमार, मोहित वर्मा और विनोद सोनी को भी सम्मानित किया गया। नगर निगम के 9, जलकल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी महामिलिंद लाल, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री शमील एखलाक, कर्मचारी नेता राहुल कनौजिया आदि मौजूद रहे।