रायबरेली। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डलमऊ तहसील के तेरुखा क्षेत्र के लेखपाल करुणेश मौर्या को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। एक शिकायत मिलने के बाद लेखपाल को तेरुखा गांव में सहन की जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए गए। इस मामले में लेखपाल ने कोई कार्रवाई नहीं थी। दोबारा शिकायत मिलने पर लेखपाल ने निस्तारण में सभी तथ्यों का उल्लेख नहीं किया। लेखपाल की लापरवाही पर उसे निलंबित कर दिया गया है।