फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन की मजबूती पर रहा जोर

विज्ञापन
अयोध्या में आयोजित लखनऊ महानगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन में बोलते प्रदेश संगठन महामंत्री
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर का अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 रविवार को संपन्न हो गया। समापन सत्र को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समर्पित और संस्कारित कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती का आधार होता है। उन्होंने पदाधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर नियमित बैठकें आयोजित करने और सक्रिय रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं। महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि इस मौके पर भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह, विधायक ओपी श्रीवास्तव, वर्ग प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश आईटी प्रभारी कामेश्वर मिश्र, सुधीर हलवासिया तथा पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और एमएलसी अनूप गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें