फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना पर रहा जोर

विज्ञापन
भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यशाल। 
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में हुई भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला में राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना पर जोर रहा। अवध प्रांत की 21 शाखाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री मुकेश जैन ने कहा कि उनका संगठन पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य जैसे पंचसूत्रों को आधार बनाकर समाज में जागरूकता अभियान चला रहा है। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सच्चिदानंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वित्त मंत्री सीए संजीव मिगलानी और क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए मुकुल शाह ने विचार रखे। प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सीए पंकज अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रांतीय महासचिव शशिकांत सक्सेना ने किया।

भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यशाल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें