सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय कैंपस ने शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन शुर
लखनऊ। सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय कैंपस ने शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन शुरू किया। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यह सम्मेलन सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसमें मिस्र और अमेरिका सहित विभिन्न देशों के धर्मगुरु, विद्वान और न्यायविद् उपस्थित थे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाज में सबसे बड़ी क्रांति विचारों से आती है। उन्होंने लैंगिक समानता को समान सम्मान, अवसर और विश्वास के रूप में परिभाषित किया। मंत्री ने सीएमएस के मानवता, नैतिकता और विश्व बंधुत्व के प्रयासों की सराहना की। यह सम्मेलन रीइमैजिनिंग ऑवर वर्ल्ड टुगेदर प्लेसिंग जेंडर इक्वॅलिटी एट द हार्ट ऑफ ह्यूमैनिटी थीम पर आधारित है। इसका आयोजन 24 से 26 अगस्त तक सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जाएगा।