लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में स्वदेशी अर्थशास्त्र और आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस एमिनेंट लेक्चर सीरीज की अध्यक्षता कुलपति राज कुमार मित्तल ने की। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के अन्नदा शंकर पाणिग्रही ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कुलपति राज कुमार मित्तल ने कहा कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी विचारधारा और आत्मनिर्भरता का आधार मजबूत करना होगा। डीन ऑफ अकादमिक अफेयर्स एस. विक्टर बाबू और कार्यवाहक चेयरपर्सन सुनील बाबू गोसीपटाला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।