अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने की पत्रकार वार्ता।
लखनऊ। राजधानी में पांच मई से शुरू होने वाले जेठ के बड़े मंगल के भंडारे इस बार प्लास्टिक मुक्त होंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने मंगलमान अभियान के संयोजक प्रो. रामकुमार तिवारी के साथ प्रेसवार्ता कर यह बात कही। कहा कि सभी सुनिश्चित करें कि भंडारे को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे और इतनी गरिमा के साथ आयोजित करेंगे कि पूरे देश में और विश्व में लखनऊ के बड़े मंगल की चर्चा हो और लोग इसकी सराहना करें। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, स्वदेशी जागरण मंच के अनुपम श्रीवास्तव, महामंत्री अनुज गौतम, संजयनिधि अग्रवाल मौजूद रहे।