गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में रविवार को बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में रविवार को बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि और विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि व प्रमुख सचिव विधान परिषद डॉ राजेश सिंह, यूनियन बैंक के जीएम राजेश कुमार और संगठन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी ने किया। परिषद के महासचिव कैलाश जैन, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, आईएएस शिव प्रसाद आनंद समेत क्षेत्रीय हस्तियों ने बुंदेलखंड के विकास पर जोर देते हुए राजधानी में बुंदेलखंड भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य प्रस्तुति, केवट संवाद नाटक मंचन समेत बुंदेली गीत, बुंदेली राई नृत्य और अमृतलाल गोस्वामी टीम ने आल्हा गाया। संचालन अर्चना गुप्ता ने किया।
गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में रविवार को बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग
गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में रविवार को बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग