नाका मार्केट में स्वदेशी झालरो की खरीदारी करते लोग।
लखनऊ। हर साल शहरभर में करीब 500 करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक बाजार रहता है, जो इस बार शनिवार की वजह से आधा रहा। लखनऊ इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष बंटी अबरॉल बताते हैं कि जीएसटी कम होने के बाद से नवरात्र में बूम मिला था। धनतेरस पर डेढ़ गुना बाजार की उम्मीद थी। लेकिन, शनिवार और ऑनलाइन मार्केट की वजह से इस बार कम ग्राहक निकले। शनिवार को करीब 250 करोड़ का कारोबार हुआ। अब रविवार को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
नाका मार्केट में स्वदेशी झालरो की खरीदारी करते लोग।