लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। विश्वास खंड उपकेंद्र से सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक एक ट्रांसफार्मर के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। इसी उपकेंद्र के विश्वास खंड दो व तीन और नेहरू एनक्लेव के उपभोक्ताओं की सुबह 10 से 11 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। कपूरथला उपकेंद्र से एलडीए बाजार, सेक्टर-बी अलीगंज, एचआईजी कॉलोनी, एकता पार्क, शताब्दी पार्क, मिर्जा बाग, चंद्रलोक, शेखापुर, रविंद्र गार्डन, सेक्टर-एफ महानगर के आसपास सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी।