लखनऊ। शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली संकट रहेगा। कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर-बी अलीगंज, एचआईजी कॉलोनी, भिंडियाटोला, मिर्जा बाग, चंद्रलोक,शेखापुर, रविन्द्र गार्डन, सेक्टर-एफ महानगर के आसपास सुबह 11 से शाम पांच बजे तक और निरालानगर उपकेंद्र के सब्जी मंडी महानगर, छपरतल्ला के आसपास दोपहर 3:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सुभाष पार्क महानगर के उपकेंद्र के सेक्टर-ए, बी, सी, पुराना महानगर रहीमनगर, विज्ञानपुरी सचिवालय कॉलोनी महानगर महावीरपुरवा के आसपास दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।