लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। विकासनगर उपकेेंद्र के कल्याणपुर सहित आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के बी/1 सेक्टर-जी, जानकी प्लाजा सेक्टर-जी, सी-1 सेक्टर-जी, विशाल हॉस्पिटल एवं आसपास सुबह 11 से शाम 4 बजे तक, अहिबरनपुर उपकेंद्र के शिवलोक व घना का पुरवा इलाके में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार बालाघाट उपकेंद्र के कैटल कॉलोनी सहित आसपास की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद होगी।