लखनऊ। कई इलाकों में सोमवार को सुधार कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सुबह 9 से शाम 7 बजे तक आवास विकास, पारा, स्टेडियम, जाहिदनगर, शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी, मायापुरम आदि की बिजली बंद रहेगी। बिजली संकट के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 33 केवी दुबग्गा उपकेंद्र के जेई से 8004912336 पर, 11 केवी, एलटी के जेई से 9415905502 पर या उपकेंद्र के मोबाइल नंबर 8004912895 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार जीपीआरए उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे आदिल नगर, जानकीपुरम गार्डन, सेक्टर-जे, मिश्रपुर, रसूलपुर, गुडंबा, फूलबाग, नहर रोड, तिवारी चौराहा, गायत्रीपुरम, सहारा गेट नंबर-2, ज्ञान डेयरी इलाके में आपूर्ति बाधित रहेगी।