लखनऊ। शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र के तहत विश्वास खंड एक से तीन तक के उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी। इसी प्रकार कपूरथला उपकेंद्र के प्रगति बाजार, आरिफ चैंबर, फर्स्ट चंद्रलोक टावर कपूरथला चौराहा अलीगंज के आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।