लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार बिजली बंद रहेगी। वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-5 उपकेंद्र अवध विहार के शांति नगर, जाह्नवी एन्क्लेव, सेक्टर-10बी, पीएम आवास, एसबीआई एन्क्लेव, अवध विहार योजना की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। अलीगंज गोयल चौराहा उपकेंद्र के सेक्टर आई व जे में सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच बिजली कटेगी। गोमतीनगर के विराजखंड एक से तीन की बिजली सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद की जाएगी। गोमतीनगर के ही विकासखंड तीन से पांच, विरामखंड तीन और व ग्वारी गांव की बिजली सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच बंद रहेगी।