लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को मेंटेनेंस के चलते बिजली बंद रहेगी। अमीनाबाद न्यू पावर हाउस के आईसीआईसीआई बैंक, लाटूश रोड, न्यू मेडिसिन मार्केट, धोबी वाली गली, कैसरबाग खटिकाना, कैसरबाग मछली मंडी, सब्जी मंडी, लाल मस्जिद, ओल्ड मेडिसिन मार्केट की बिजली दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। निरालानगर उपकेंद्र के शंकर नगर, पानी की टंकी, जामुन वाली गली, डी ग्लोबल पार्क, जेसी गेस्ट हाउस, बोगनवेलिया पार्क व आसपास सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। अलीगंज के गोयल चौराहा उपकेंद्र के सेक्टर पी, एम, एन व एन-2 की बिजली सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्रभावित होगी।