लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में मेंटेनेंस के कारण बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विरामखंड एक, देवा पैलेस मार्केट, विकासखंड दो व पांच, ग्वारी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी l सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र के सेक्टर सी, महानगर तिकोना पार्क, गोल मार्केट व फैजुल्लागंज उपकेंद्र के केशवनगर व आसपास की बिजली बंद रहेगी।