लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में बिजली बंद रहेगी। जानकीपुरम सेक्टर आई उपकेंद्र के तहत मड़ियांव के मौर्य आटा चक्की, यादव टोला, पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर ए अलीगंज, महादेव होटल सहित आसपास की बिजली बंद होगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के कॉल्विन तालुकदार कॉलेज. हनुमान सेतु, टैगोर मार्ग, नदवा, आर्ट कॉलेज. बीरबल साहनी, आर्किटेक्चर कॉलेज के आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित होगी।