लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य करने के लिए उपभोक्ताओं की बिजली बंद की जाएगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के शिवपुरम एवं शिव पार्क के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-सी, डी की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, गोयल पावर हाउस के सेक्टर-एम, उस्मान एन्क्लेव कॉलोनी की सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। चिनहट के औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र पर रविवार को सुधार कार्य कराया जाएगा जिससे कपासी, जैनाबाद, देवस्थान और सभी इंडस्ट्रियल फीडर की बिजली सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।