लखनऊ। शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुधार कार्य किए जाएंगे। अहिबरनपुर उपकेंद्र के महिला छात्रावास एवं आदर्शपुरम के आसपास की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक, न्यू कैंपस उपकेंद्र के इंद्रपुरी, सीतापुर रोड, बिठौली, न्याय विहार, सेवा, अहलादपुर, कमलाबाद बधौली, दिनकरपुर जहलुआ, विजयपुर इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सेक्टर-एच की सुबह 11 से शाम 5 बजे तक एवं गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक के लक्ष्मी मार्केट, पटेल पुरम कॉलोनी, जुरासिक पार्क, सुलभ आवास सेक्टर व आसपास की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।