लखनऊ। शहर के कई इलाकों में रविवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-एक उपकेंद्र के वरदान खंड, मकदूमपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र से विधायकपुरम की दोपहर एक से दो बजे तक और पंचवटी की दोपहर 3:30 से 4:30 तक बिजली बंद रहेगी। विनय खंड तीन से पांच, विजय खंड दो और उजरियांव के उपभोक्ताओं की सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।