लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली बंद रहेगी। लौलाई उपकेंद्र के सादिक प्रधान सोसाइटी, चंद्रा स्टील, अरविंद यादव फार्म हाउस, कृष्णा विहार, माधव ग्रीन, सूर्या इनक्लेव, मल्हौर का पुरवा, आसरा आवास काॅलोनी, शक्ति अपार्टमेंट, पवेलियन अपार्टमेंट, गणपति तिराहे, बड़ा भरवारा, रेलवे स्टेशन के आसपास सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली संकट रहेगा। इसी प्रकार बालाघाट उपकेंद्र के अल्मास सिटी, अल्मास बाग और नारायण गार्डन और हरीनगर, कैटल कॉलोनी और मोहम्मदिया मस्जिद क्षेत्र की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगी।