लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को सुधार कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र के आदर्श मार्केट, विनय खंड 3, 5 के उपभोक्ताओं की सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, विवेक खंड 3 में दोपहर 12 से 1 बजे तक, विनय खंड 2 में दोपहर 1 से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अमीनाबाद न्यू व ओल्ड उपकेंद्र के तहत लाटूश रोड, कैसरबाग सब्जी मंडी, मेडिसिन मार्केट की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे और मुमताज मार्केट, गूंगे नवाब पार्क सहित आसपास की बिजली सुबह 9 से 11 बजे तक बंद होगी। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक उपकेंद्र के तहत लोनापुर, सरस्वतीपुरम, गीता लॉ कॉलेज, बहादुरपुर सहित आसपास के इलाकों की बिजली सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।