लखनऊ। मरम्मत से जुड़े काम के चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। महानगर क्षेत्र के सेक्टर एच और जे में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी। महानगर क्षेत्र में ही कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज, हनुमान सेतु, टैगोर मार्ग, नदवा कॉलेज, बीरबल साहनी मार्ग के आसपास सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी। जानकीपुरम क्षेत्र के 60 फीटा रोड के आसपास, सरस्वती पुरम, पॉवर ग्रिड टाउनशिप, सुलभ आवास में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।