फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इन इलाकों में आज कटेगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। मरम्मत से जुड़े काम के चलते बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विराम खंड-5 में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे, महानगर जीएसआई उपकेंद्र के तहत आने वाले पल्टन छावनी, सेक्टर ई अलीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, एसबीआई काॅलोनी, ताड़ीखाना, मड़ियांव, श्रीनगर, कृष्ण लोक काॅलोनी, संस्कृति नगरम, सीतापुर रोड के आसपास सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय क्षेत्र के डालीगंज, कुतुबपुर, आरा मशीन, पंजाब नेशनल बैंक इलाके में सुबह 10 से शाम 5 बजे, महानगर के काल्विन ताल्लुकेदार्स इंटर कॉलेज, हनुमान सेतु, टैगोर मार्ग, नदवा, आर्ट कॉलेज, बीरबल साहनी आर्किटेक्चर कॉलेज के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। पुरनिया गोयल चौराहा उपकेंद्र के आरिफ चेंबर सेक्टर एफ, चंद्र लोक काॅलोनी, जनपथ रोड, बनारसी टोला, सेक्टर जी अलीगंज, डंडईया बाजार, चौधरी टोला और तीन मजार के पास सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें