लखनऊ। मरम्मत जुड़े कार्यों के चलते बुधवार को अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। गोमती नगर स्थित मनोज पांडेय पार्क, सीएमएस के आसपास, सिटी मॉल व इसके नजदीकी इलाकों के अलावा एलडीए कार्यालय तक दोपहर 2 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार महानगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस के आस-पास, दाल मिल, जस्टिस सहाय की गली, सेक्टर डी, सेक्टर सी, में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। पुरनियां गांव, अलीगंज सेक्टर डी और के में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं अलीगंज सेक्टर सी और नेहरू बाल वाटिका के आस-पास सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी। जानकीपुरम इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में सेक्टर जी, सिकंदरपुर, चार नंबर चौराहा और कुर्सी रोड के आस-पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।