लखनऊ। मरम्मत से जुड़े काम के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कानपुर रोड स्थित केसरी खेड़ा, यादव चौराहे के आसपास, लक्ष्मी विहार, बालकृष्ण नगर, मोहान सिटी में सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक बिजली नहीं आएगी। सीतापुर रोड फैजुल्लागंज में हरिओम नगर, गौरभीट गांव में सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक एवं दाउद नगर के गाजीपुर, अशोक विहार, गणेश विहार में भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।