फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में सुबह एक घंटे कटेगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। शनिवार सुबह करीब एक घंटे तक 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक 220 केवी सीजी सिटी उपकेंद्र पर सेक्शन आइसोलेटर की मरम्मत करने के लिए 33 केवी मेन लाइन की बिजली सुबह 6 से 7 बजे तक बंद की जाएगी। इससे सीजी सिटी उपकेंद्र के दो से छह नंबर तक के फीडर मेदांता, कैंसर इंस्टीट्यूट, आरएमएल और पुलिस भवन की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। कपूरथला उपकेंद्र के अलीगंज सेक्टर ए, भिंडिया टोला, चांदगंज, ज्ञान भवन के आसपास की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र से महानगर विस्तार, डंडहिया, पांडेय टोला, कुर्सी रोड के 850 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें