फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में आज परेशान करेगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में रविवार को बिजली परेशानी करेगी। सुधार कार्य के कारण सप्लाई बंद रहेगी। राजभवन खंड के डालीबाग उपकेंद्र पर आइसोलेटर बदलने के लिए सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे डालीबाग कॉलोनी, विधायक निवास छह, पार्क रोड, नरही, वन विभाग, बटलर पैलेस, बालू अड्डा, जय प्रकाशनगर आदि इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के तहत सेक्टर चार/एच, पांच/एच, छुईयापुरवा गांव, जानकीपुरम गार्डन व आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बंद होगी। ट्रांसमिशन उपकेंद्र गोमतीनगर में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर-2 के बी फेज बीएसआई पर रेड हॉट को सही करने के लिए सुबह सात से आठ बजे तक 33 केवी उपकेंद्र की बिजली बंद होगी। इनमें से ई सिटी, डीएलएफ और एसटीपी को छोड़कर अन्य को दूसरे स्रोत से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें