लखनऊ। निरालानगर सहित कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। उपकेंद्र के तहत विवेकानंदपुरी की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। दीक्षित गली, बड़ा चांदगंज, महानगर विस्तार, छप्परताल और हनुमान सेतु उपकेंद्र की ऑफिसर्स कॉलोनी फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद होगी। इससे नगर बीजेपी कार्यालय बीएन रोड पेट्रोल टंकी के आसपास का एरिया प्रभावित होगा।