फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के कई इलाकों में आज परेशान करेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मरम्मत के कामों के कारण शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। हजरतगंज के दारूलशफा उपकेंद्र के तहत आने वाले खंदारी बाजार, बीएन रोड के आस-पास सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। हनुमान सेतु उपकेंद्र के तहत आने वाले क्षेत्र सोशल बिल्डिंग, मकबरा रोड, धोबी वाली गली, हजरतगंज महिला थाना व आस-पास सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। क्लाईड रोड उपकेंद्र के तहत आने वाले वजीर हसन रोड, रविदास नगर, एकलव्य नगर, अशोक मार्ग, गोखले मार्ग, आरपी मार्ग, सूर्योदय कॉलोनी, सिंकदरनगर बस्ती, सप्रू मार्ग के आस-पास सुबह 10 से शाम चार बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। सरोजनीनगर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र पहले, दूसरे, तीसरे क्षेत्र में और दारोगाखेड़ा, जयराजपुरी, नीवा, रसूलपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें