लखनऊ। सीजी सिटी नंबर पांच उपकेंद्र के पैनल की मरम्मत का काम रविवार को होगा। इस कारण कई इलाकों में सुबह 11:30 से दोपहर दो बजे तक बिजली का संकट रहेगा। बगियामऊ, हसनपुर खेवली, भुइयनपुरवा झिलझिला का पुरवा, महमूदपुर, नया पुरवा, देवामऊ, भेड़हनखेड़ा, टनटहा, बाकनखेड़ा, मुजफ्फरनगर घुसवल, घुस्वालकला, धौधनखेडा, शांति नगर, धावाहार के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। उधर, न्यू पावर हाउस अमीनाबाद उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों नजीराबाद, बुक मार्केट, सेंट्रल बैंक के आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सुधार कार्य के कारण आपूर्ति बंद रहेगी।