लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रविवार को बिजली आपूर्ति में सुधार के काम कराए जाएंगे। इस कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आएगी। बालाघाट उपकेंद्र के रज्जबगंज कब्रिस्तान, कृष्णापुरी, करीमगंज, महबूबगंज और बालागंज चौराहे से सिटी लाइफ हरदोई रोड व आसपास के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।