लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को गोमतीनगर इलाके में 150 झुग्गी-झोपड़ी में बिजली चोरी पकड़ी गई। गोमतीनगर के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि विराजखंड उपकेंद्र के विनीतखंड पांच स्थित झुग्गी-झोपड़ी में टीम जांच करने पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने आनन-फानन में बिजली चोरी वाले केबल को खींचा और भाग गए। बिजली चोरों के नाम-पते का विवरण न होने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। अमौसी जोन में कल्ली पूरब पीजीआई इलाके में अभिषेक यादव, राम पाल, संतोष कुमार, हरनाम सिंह, राम नरेश गुप्ता, सर्वेश कुमार, नरेंद्र गुप्ता पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकीपुरम में बफाती निवासी पांडेय टोला महानगर को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। लखनऊ मध्य में ज्योति चौरसिया, हरि नरेश जोशी, मुन्ना, नसीर, इरफान, तबस्सुम, शांति, दीपिका, मुंशी, बानो, बरकत अली पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।