लखनऊ। पुलिस प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान एक घर में करीब 16 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी है। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह के मुताबिक हाता फकीर मोहम्मद निवासी सलमान के घर में एक अतिरिक्त केबल से ब्लोअर, हीटर, इन्वर्टर आदि चलता मिला, जिससे बिजली चोरी हो रही थी। जांच में लोड 15.809 किलोवाॅट यानी करीब 16 किलोवाट मिला। सहदन निवासी हाता मोहसिन मिर्जा गुइन रोड के घर में भी अतिरिक्त केबल से सात किलोवाॅट की बिजली चोरी मिली। पारा के फतेहगंज में नासिर अली, बीकेटी के देवरई कला गांव की ऊषा देवी को सर्विस केबल को मीटर से पहले काटकर एक अतिरिक्त तार जोड़कर पांच-पांच किलोवाॅट की बिजली करते पाया गया।