फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। मरम्मत से जुड़े काम के चलते बुधवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद की जाएगी। अलीगंज पुरनिया क्षेत्र में सेक्टर डी, सी, ई में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। पक्का पुल अहिबरनपुर में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एवं जानकीपुरम के सेक्टर-आठ व नौ, भवगती देवी विहार काॅलोनी के आसपास, सेक्टर-तीन व चार में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। महानगर के सेक्टर-बी, नई बस्ती रहीम नगर, पीएसी मुख्यालय के आसपास, सचिवालय काॅलोनी, सीआईडी काॅलोनी में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटेगी। इसके अलावा सीतापुर रोड स्थित त्रिवेणी नगर, इंदिरा पब्लिक स्कूल के आसपास सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें