लखनऊ। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के जानकीपुरम में शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एक्सईएन अक्षय प्रताप सिंह के मुताबिक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे तक तारों पर पेड़-पौधों की कटिंग व साफ-सफाई के लिए बिजली बंद की जाएगी। इससे डी वन, टू, सी टू, सेक्टर-एफ, बी-1, सेक्टर-जी, विशाल हॉस्पिटल व आसपास के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसी प्रकार कानपुर रोड के इंद्रलोक उपकेंद्र के हाइडिल कॉलोनी की बिजली सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। आशियाना के रश्मिखंड में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटौती होगी।