लखनऊ। शहर में रविवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान कई इलाकों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित की जाएगी। अधिशासी अभियंता नगरीय वितरण खंड-ऐशबाग एसके शाहू ने बताया कि ऐशबाग, तालकटोरा के ऐशबाग केबिन, विक्टोरिया-2, टूड़ियागंज हॉस्पिटल, विक्टोरिय ओवरहेड व एवरेडी उपकेंद्रों से आपूर्ति नहीं होगी। इससे जल संस्थान रोड, तिलक नगर, भदेंवा, ऐशबाग रोड, बुलाकी अड्डा, पांडेय का तालाब, लक्ष्मणगंज, मिलरोड व तालकटोरा रोड इलाके की बिजली सुबह 11 से शाम छह बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी।उधर, बिजली आपूर्ति में सुधार के काम के चलते कई इलाकों में रविवार सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक संकट रहेगा। इससे राजस्व परिषद हाईकोर्ट गेट नंबर तीन, नाम वाला हाता, पीपल वाला हाता, छतर मंजिल इलाके की सप्लाई बंद रहेगी।