फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनटीपीसी की छठी यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू

Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी की यूनिट नंबर छह शुक्रवार शाम को चालू कर दी गई। यूनिट सोमवार शाम को ब्वायलर में रिसाव के कारण बंद हो गई थी। देर रात तक उससे बिजली उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच व 500 मेगावाट क्षमता की छठवीं यूनिट स्थापित है। इनसे 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। रविवार को परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली यूनिट नंबर पांच तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई थी, जबकि दूसरे ही दिन छठवीं यूनिट ब्वायलर में रिसाव होने से बंद हो गई थी।
मरम्मत के बाद बुधवार को पांचवीं यूनिट चालू की गई थी लेकिन छठवीं यूनिट चालू नहीं हो पाई थी। शुक्रवार की शाम परियोजना प्रबंधन ने सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाली छठवीं यूनिट को भी मरम्मत के बाद चालू किया। अधिकारियों के मुताबिक देर रात तक उससे बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर दो खराबी के चलते बंद है। एक, तीन, चार व पांचवीं यूनिट से 840 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। जिससे रात तक 1340 मेगावाट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि छठवीं यूनिट शाम को चालू की गई है। रात तक उससे बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। दो नंबर यूनिट भी जल्द ही चालू की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें