श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के चार गांवों की बिजली छह दिनों से कटी है। विद्युत निगम इसकी वजह उपभोक्ताओं पर करीब 108 लाख रुपये का बकाया बता रहे हैं।
विद्युत निगम की ओर से बकाया बिल भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई रही है। इसके तहत गांव-गांव कैंप लगाकर बिजली बिल में छूट भी दी जा रही है। वहीं गिलौला क्षेत्र के चार गांवों में उपभोक्ताओं ने 108 लाख रुपया बकाया होने पर भी इस योजना को नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में विद्युत निगम ने कार्रवाई करते हुए गांव की बिजली काट दी। जिन गांवों में बिजली काटी गई। उसमें ग्राम कमोलिया के 300 उपभोक्ताओं पर करीब 35 लाख रुपये का बिल बकाया है। इसी तरह से राजापुर गांव में 70 उपभोक्ताओं पर 30 लाख रुपये बिल बकाया है। औरैया गांव के 60 उपभोक्ताओं पर 18 लाख व मैदाचक गांव के 65 उपभोक्ताओं पर 25 लाख रुपये का बकाया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को विगत छह दिनों से अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है।
ओटीएस योजना के तहत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। उपभोक्ता यदि किश्त पर भी बिल का भुगतान करते हैं तो कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।
- राज नरायन, अधिशासी अभियंता विद्युत