फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौपटिया में रातभर परेशान करती रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौपटिया उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बुधवार को पूरी रात बिजली की आवाजाही लगी रही, जिससे लोग सो नहीं पाए। कुर्सी रोड के बेहटा फीडर में फॉल्ट से करीब दो हजार परिवार परेशान रहे। लोगों ने बताया कि चौपटिया के ज्यादातर मोहल्लों में रात 12 से बृहस्पतिवार सुबह तक हर एक घंटे में बिजली गुल होती रही। लोग उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने गए, पर कारण नहीं पता चला। उधर, इंटीग्रल उपकेंद्र के तहत बेहटा फीडर में आए फॉल्ट को सही होने में बहुत समय लगा। सहादतगंज, तिलक मार्ग डालीबाग, हुसैनगंज, राजाजीपुरम, इंदिरानगर में भी बिजली की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें