फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवाली पर भी केतन विहार में बिजली ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम के न्यू उपकेंद्र से जुड़े केतन विहार के उपभोक्ताओं को दिवाली पर भी बिजली कटौती झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर दो से रात आठ बजे तक बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। उपकेंद्र के टेक्नीशियन अंशुमान पटेल ने बताया कि चित्रांश स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से शाम पांच बजे से सात बजे तक आपूर्ति बाधित रही। ट्रॉली पर नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू की गई। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि आपूर्ति रात आठ बजे ही बहाल हो सकी। कुछ जगहों पर ओवरहेड लाइनों पर पतंगें गिरने से ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें