फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 105 बकायेदारों की काट दी बिजली

Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए पावर कॉर्पोरेशन की टीमों ने सोमवार को ऊंचाहार, सलोन और छतोह में जांच अभियान चलाया। इसके साथ शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। जांच में बिल जमा नहीं करने वाले 105 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। अन्य बकायेदारों को जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें