रायबरेली। बिजली की चोरी व बकाया वसूली के लिए पावर कॉर्पोरेशन की टीमों ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान 110 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। उन पर बिल के 11 लाख रुपये बकाया हैं। टीमों ने ऊंचाहार, जगतपुर, रसूलपुर व रोहनिया क्षेत्र में चेकिंग की। जांच में 58 उपभोक्ताओं के मीटर में रीडिंग स्टोर मिली। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान मीटर रीडरों की मनमानी के चलते रीडिंग स्टोर मिल रही है। पर 110 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।