फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव-ऊंचाहार के बीच जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Sat, 04 Jan 2020 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड का किया निरीक्षण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने शुक्रवार को उन्नाव-ऊचांहार रेलखंड पर विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। हाल ही में 110 किलोमीटर के इस रेलखंड का विद्युतीकरण पूरा किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि रेल के आधुनिकीकरण, सुगम परिचालन व बेहतर यात्री सुविधाओं को लेकर कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में उन्नाव ऊंचाहार रेलखंड के विद्युतीकरण का मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने गहन निरीक्षण किया। विद्युतीकरण यात्री सुविधाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों का समय बचेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें